भरभराकर गिरी दीवार के नीचे दब गया मासूम, मौत से इलाके में मातम का माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में मासूम के ऊपर दीवार गिरने से उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से इलाके में मातम का माहौल हो गया। पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फतेहपुर चौरासी थानक्षेत्र के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी शिवा (6) पुत्र सुनील कुमार राठौर बुधवार सुबह पड़ोसी बब्बी तिवारी की पक्की दीवार के पास बैठा था। अचानक दीवार गिरने से वह मलबे में दब गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पीएचसी लाए। हालत गंभीर देख सफीपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शिवा कसबे के प्राथमिक स्कूल द्वितीय में कक्षा एक का छात्र था।