{"_id":"66c70680df33227cfc005f30","slug":"wall-collapsed-during-drain-construction-three-mnrega-workers-died-and-two-injured-referred-to-hospital-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: नाली निर्माण के दौरान भराभरा कर गिरी दीवार, चार मनरेगा मजदूरों की मौत..एक घायल, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: नाली निर्माण के दौरान भराभरा कर गिरी दीवार, चार मनरेगा मजदूरों की मौत..एक घायल, जिला अस्पताल रेफर
Thu, 22 Aug 2024 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:08 PM IST
सार
Etawah News: महेंदीपुर गांव में ग्राम पंचायत द्वारा नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान एक घर की पक्की दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में एक मकान की दीवार गिरने से रास्ते पर ग्राम पंचायत की नाली निर्माण का काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। इससे तीन मनरेगा मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही ब्लॉक व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेहंदीपुर में मेहंदीपुर गांव के अंदर से होकर जाने वाले रास्ते के किनारे ग्राम पंचायत पानी निकालने के लिए नाली का निर्माण करा रहा था। इस पर करीब दस मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे। वहीं, दूसरी साइड में एक परशुराम राजपूत के घेरे की एक गली के किनारे काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन
यहां परशुराम के घेरे की किनारे खड़ी करीब दस फीट ऊंची और 15 मीटर लंबी पक्की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इससे काम कर रहे मजूदर उस दीवार के मलबे में दब गए। गुरुवार दोपहर करीब सवा बारह बजे दीवार गिरी। इसमें प्रदीप (40) पुत्र जगदीश नारायण, चंद्र प्रकाश (35) पुत्र दयाराम, रामानंद (45) पुत्र गंगाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया
वहीं, ओमप्रकाश (30) पुत्र लालाराम दोहरे और अरुण कुमार पुत्र हरिचंद्र दोहरे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एडीएम चकरनगर वरह्मानंद कठेरिया, सीओ चकरनगर प्रेमकुमार थापा, बीडीओ महेवा सूरज सिंह, एडीओ पंचायत इंद्रपाल भदौरिया, तहसीलदार चकरनगर विष्णु दत्त मिश्रा, इंस्पेक्टर बकेवर राकेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।