फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wall and roof fell due to rain, couple and woman died

बारिश से दीवर व छत गिरी, दंपती व महिला की मौत

Thu, 29 Jul 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Wall and roof fell due to rain, couple and woman died
कानपुर देहात। लगातार हो रही बारिश से बुधवार सुबह मैथा, डेरापुर व सिकंदरा तहसील क्षेत्र में घर गिरने की घटनाएं हुई। मैथा के अलियापुर में दीवार गिरने से मलबे में दबकर दंपती की मौत हो गई। वहीं डेरापुर के अलावलपुर में कच्ची छत गिरने से दबकर महिला की मौत हो गई। सिकंदरा के हुमांयुपुर गांव में दीवार गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

मैथा तहसील क्षेत्र के अलियापुर गांव में बारिश के बीच बुधवार भोर पहर गारे से जुड़ी दीवार भरभराकर ढह गई। इसी से लगे बरामदे में राकेश कुमार (44) व पत्नी रामसखी (42) सो रहे थे। मलबे में दबकर दोनों की मौत हो गई। वहीं नजदीक ही बंधी दो बकरियां भी दबने से मर गई। अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीएम मैथा रामशिरोमणि मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों ने जानकारी ली। लेखपाल धर्मेंद्र तिवारी ने क्षति व जनहानि की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मृत दंपती के तीन बच्चे हैं। राजस्व निरीक्षक रघुनाथ की जांच के आधार पर दंपती की मौत पर दैवीय आपदा के तहत आश्रितों को आठ लाख रुपये की मदद दी जाएगी। बकरियों की मौत पर छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं डेरापुर तहसील के अंबियापुर के मजरा अलावलपुर में कच्ची छत ढहने से उर्मिला (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति महेश कुमार तिवारी बाहर के बरामदे में लेटा था। साथ में सो रही बेटी वर्षीय प्रांशी, अनोखी व बेटा कार्तिकेय सुरक्षित बच गए। तहसीलदार लाल सिंह यादव ने गांव पहुंच कर हादसे की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
इसी प्रकार सिकंदरा तहसील के हिमांयूपुर के मजदूर कल्लू सिंह के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। खाना बना रही पत्नी सुदामा (35) चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को राजपुर पीएचसी मेें भर्ती कराया गया है।
दैवीय आपदा में प्रति जन हानि पर चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का प्रावधान है। इसी के अनुसार संबंधित तहसील से रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आश्रितों के बैंक खातों का ब्योरा लेकर आर्थिक मदद दी जाएगी। - साहब लाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व
बिलखे बच्चे तो बड़ों की आंखें भी हुईं नम
रूरा/डेरापुर। अलियापुर में दंपती की मलबे में दबकर मौत पर बेटी मोनी देवी, दीक्षा व बेटा अक्षय कुमार का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। परिजनों ने बताया कि कमरे में सो रहे तीनों बच्चे सुरक्षित बच गए। वहीं अंबियापुर के मजरा अलावलपुर में छत गिरने पर उर्मिला के साथ तीनों बच्चे भी मलबे में दब गए थे।
छत गिरने पर महेश ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग जुट गए और मिट्टी हटाकर बच्चों व उर्मिला को निकाला। उर्मिला को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया। मां की मौत पर बच्चे बिलखने लगे तो मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। वहीं जानकारी पर औरैया के बेला रामनगर से जिला अस्पताल पहुंचा मृतका का भाई रमाकांत भी रो पड़ा। उसे अन्य परिजनों ने किसी तरह से संभाला।
बन जाती कॉलोनी तो बच जाती उर्मिला की जान
डेरापुर। छत गिरने से पत्नी उर्मिला की मौत ने महेश को न भूलने वाला गहरा जख्म दिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास मिला है। एक माह पूर्व कच्चे आवास का आंशिक हिस्सा गिराकर निर्माण शुरू कराया था।
इधर बारिश की वजह से काम रुका था। रुंधे गले से बताया कि कॉलोनी बन जाती तो हादसा बच जाता। पुराने घर के एक कमरे में गृहस्थी थी। इसी में परिवार रहता था। नहीं पता था कि बारिश घर की खुशियां ले जाएगी।
आश्रितों को मिलेगा आवास योजना का लाभ
शिवली। मैथा के अलियापुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से हुई दंपती की मौत पर अब प्रशासन ने आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया है। जीवकोपार्जन के लिए परिवार के पास ढाई बीघा खेती है।
मौके पर पहुंचे एसडीएम रामशिरोमणि ने मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि पहले आवास मिल जाता तो दंपती की हादसे में जान नहीं जाती और बच्चे अनाथ नहीं होते। ग्राम सचिव आकाश ने बताया कि ब्लॉक की स्थायी सूची में मृतकों का नाम शामिल नहीं है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।
छह कच्चे घर गिरे, चार बकरियों की मौत
रसूलाबाद/ पुखरायां। रसूलाबाद क्षेत्र के तीन गांवों में बारिश से चार कच्चे घर गिर गए। मलबे में दबकर एक किसान की दो बकरियों की मौत हो गई। वहीं पुखरायां में एक घर की छत गिरने से दो बकरियों की मौत हो गई। बरौर में एक ग्रामीण का घर गिरने से गृहस्थी का सामान दब गया। मित्रसेनपुर कहिंजरी के श्री किशन ने बताया कि मंगलवार रात कच्चे घर में छप्पर के नीचे सो रहा था।
इसी दौरान कच्ची छत ढह गई। दो बकरी दबकर मर गई। चारपाई बिस्तर, गेहूं, धान व गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया। इसी प्रकार भगवंतपुर निवासी योगेश प्रताप का कच्चा घर ढह गया। अनाज व गृहस्थी का सामान दब गया। माधुरी देवी के घर का आंशिक हिस्सा ढहने से बक्से में रखे कपड़े व गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया।

सिहुआभीरा गांव में अवधेश कुमार का कच्चा घर गिरने से गृहस्थी दब कर खराब हो गई। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। उधर बरौर में डुडियामऊ के रामनारायण ने बताया कि कच्ची छत गिर जाने से दो बकरियों की मौत हो गई। समान भी दब गया। बरौर के देवेंद्र सोनकर का कच्चा घर गिरने से उसका गृहस्थी का सामान दब गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed