{"_id":"58581cd64f1c1b1e64e393ba","slug":"waiting-for-help-to-the-families-of-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के परिजन को मदद का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के परिजन को मदद का इंतजार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:31 AM IST
सार
शहीद के बेटे ने सीएम को पत्र भेजकर मांगे 20 लाख
पिता के शहीद होने पर सीएम ने दिया था मदद का भरोसा
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जनपद के तालग्राम थाना अंतर्गतपलरी गांव निवासी रोहित यादव पुत्र स्व. राघवेंद्र ने मुख्यमंत्री को संबोधन पत्र में लिखा है कि उसके पिता की एक साल पहले झारखंड जाते समय नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खराब हेलीकाप्टर एमआई-17 की मरम्मत को जाते समय विमान दुर्घटना में शहीद हो गए थे। फोन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने धैर्य रखने व 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।
इसी मामले में 24 दिसंबर को तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक कलानिथि नैथानी ने मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया था। बीएसएफ की ओर से उनको पिता को शहीद की उपाधि का प्रमाणपत्र भी दिया गया लेकिन अभी तक राज्य सरकार की ओर से सहायता नहीं मिल सकी है। इसका उन्होंने कई बार सीएम कार्यालय को ईमेल व पत्र भी भेजा, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला है।