2016 में आखिर क्यों बंद हुए थे छात्र संघ के चुनाव, बीएनडी कॉलेज में बहाल, तय हुई वोटिंग की तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शुरू कराने को लेकर लंबे समय से मांग हो रही थी। खासतौर पर बीएनडी कॉलेज के छात्र चुनाव कराने के लिए कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों की मांग स्वीकार करते हुए प्राचार्य डॉ. विवेक द्विवेदी ने चुनाव कराने का फैसला लिया है।
मतदान 22 सितंबर की सुबह आठ से 12 बजे तक होगा। उन्होंने सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए कॉलेज के शिक्षक डॉ. वीके कटियार को चुनाव अधिकारी और डॉ. नवनीत मिश्र को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ये है चुनावी शेड्यूल
नामांकन पत्रों की बिक्री 17 सितंबर
नामांकन 18 सितंबर
नामांकन वापसी 18 सितंबर
मतदान 22 सितंबर
मतगणना 22 सितंबर
एबीवीपी ने शुरू की चुनावी तैयारियां
बीएनडी में छात्रसंघ चुनाव का ऐलान होते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जाता है कि रविवार को परिषद के पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। फिलहाल एबीवीपी की बीएनडी कॉलेज इकाई की निशा कुशवाहा और ममता यादव अध्यक्ष, महामंत्री पद के उम्मीदवारों की दौड़ में सबसे आगे हैं। वहीं समाजवादी छात्रसभा और एनएसयूआई की तरफ से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया।
बीएनडी में चुनाव का एलान होते ही शहर के अन्य डिग्री कॉलेजों में भी चुनाव कराने की मांग शुरू हो गई है। खासतौर पर डीएवी, डीबीएस, क्राइस्ट चर्च और पीपीएन कॉलेज के छात्र-छात्राएं चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता से भी मुलाकात करेगा।
लिंगदोह सिफारिशों के आधार पर ही चुनाव संपन्न कराया जाएगा। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम, एसएसपी को 13 दिनों के अंदर दो बार पत्र भेजा जा चुका है लेकिन अभी तक उनके पास से कोई जवाब नहीं आया है। हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव छात्रों का अधिकार है और इसे नहीं रोका जाना चाहिए। प्रशासन और पुलिस से सहयोग की अपेक्षा है।
डॉ. विवेक द्विवेदी प्राचार्य बीएनडी कॉलेज
चुनाव जैसी महत्वपूर्ण बातों के लिए प्राचार्य फोन या फिर व्यक्तिगत मुलाकात कर चर्चा कर सकते हैं। दफ्तर में रोज सैकड़ों पत्र आते हैं। सबपर ध्यान देना संभव नहीं है। अगर कॉलेज प्रशासन से कोई सहायता मांगी गई है तो उसकी समीक्षा करके फैसला लिया जाएगा।
विजय विश्वास पंत जिलाधिकारी
फिलहाल मेरे संज्ञान में ऐसी कोई सूचना नहीं है। जो तिथि समाचारों से मालूम चल रही है उसके अनुसार सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है। हालांकि अभी इस मामले में समीक्षा की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन से भी संपर्क किया जाएगा। एसपी वेस्ट से मामले में रिपोर्ट मांगी जाएगी।
अनंत देव एसएसपी, कानपुर