फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब जिला मुख्यालय पर ही बनेंगे वोटर आईडी, इस तिथि तक मिलेगी विशेष सुविधा

Tue, 07 Aug 2018 04:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 04:41 PM IST
सार

- करीब 35 हजार लोगों को नहीं मिले हैं पहचान पत्र
- 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक मिलेगी यह सुविधा

विज्ञापन
Voter ID will now be made at district headquarters
डेमो पिक
अब जिला मुख्यालय पर ही वोटर आईडी बनाए जाएंगे। रंगीन वोटर आईडी बनाने का काम चेन्नई की फर्म को मिला है। यह फर्म अभी तक पिछले करीब 35 हजार वोटर आईडी नहीं दे सकी है।
Voter ID will now be made at district headquarters
डेमो पिक
यूपी के कानपुर शहर में पिछले माह चले पुनरीक्षण अभियान में आए आवेदन की संख्या अलग है। निर्वाचन आयोग ने रंगीन वोटर आईडी बनाने का काम मद्रास सिक्योरिटी प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई तमिलनाडु को दिया था। यह फर्म समय से वोटर आईडी बनाकर नहीं दे पा रही है।

 
Voter ID will now be made at district headquarters
डेमो पिक
जिले के 35 हजार वोटर को करीब एक साल से अपने आईडी का इंतजार है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अलका वर्मा ने फर्म को पत्र लिखकर कहा है कि जिला मुख्यालय स्तर पर रंगीन वोटर आईडी की प्रिटिंग की व्यवस्था की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Voter ID will now be made at district headquarters
डेमो पिक
15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक अपने प्रतिनिधियों या कर्मचारियों को इस काम में लगाएं। रंगीन वोटर आईडी के लिए पीवीसी कार्ड, रंगीन वोटर आईडी की प्रिंटिंग में प्रयोग होने वाले रिबिन और अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जाए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी केहरी सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय स्तर पर यह सुविधा मिलने से वोटर आईडी तुरंत मिलने लगेंगे। अभी तक नहीं मिले करीब 35 हजार वोटर आईडी भी जल्द बनाने को जिला निर्वाचन दफ्तर को लिखा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed