फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Volvo bus rams into truck parked in Etawah, eight passengers injured, woman killed in another accident

Etawah Accident News: खड़े ट्रक में घुसी वोल्वो बस, आठ यात्री गंभीर रूप से घायल, अन्य दुर्घटना में महिला की मौत

Fri, 05 Aug 2022 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Aug 2022 10:58 AM IST
सार

जयपुर से हमीरपुर जा रही तेज रफ्तार वोल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक ट्रेलर में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Volvo bus rams into truck parked in Etawah, eight passengers injured, woman killed in another accident
ट्रक ट्रेलर से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर में जयपुर से हमीरपुर जा रही एक वोल्वो बस हाईवे पर ट्रक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही उक्त जगह पर दूसरी दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टककर से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घटना आगरा कानपुर हाईवे पर जमुना बाग ओवर ब्रिज के निकट फौजी ढाबा के सामने घटित हुई, जब वॉल्वो बस सवारियों को लेकर जयपुर से हमीरपुर जा रही थी। तभी किनारे की साइड पर ट्रक ट्रेलर से टकरा गई। इस दौरान आठ यात्रियों को चोटें आई हैं। घायल यात्रियों में एक मां बेटी स्थानीय गांव कीरतपुर की रहने वाली रानी देवी पत्नी ठाकुर दास व उनकी बेटी मयूरी (25) को सीने में चोट बताई गई है।

विज्ञापन

वहीं, अन्य घायलों के नाम सत्येंद्र (24) पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी जरौली बढ़पुरा, भोले (42) पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी खैरगढ़ तिलक नगर उत्तर फिरोजाबाद, सनी (35) पुत्र अखिलेश निवासी करुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर, वारिस (20) पुत्र यासीन निवासी सिमरा साराबाद कानपुर नगर, हरि प्रकाश (35) पुत्र महाराज सिंह निवासी मटामई मटसेना फिरोजाबाद, सिनवई (18) पुत्र शकील मूसानगर कानपुर नगर बताए गए हैं। 

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के जरिए घायलों को सीएचसी पहुंचाया था, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। वहीं एक दूसरी दुर्घटना में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला खुशहाली गांव निवासी गीता देवी पत्नी अखिलेश सिंह की मौत हो गई। महिला मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed