फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   voltage drama of a woman who climbed a tree, remained adamant on calling PM-CM

UP: गले में डाला फंदा और डीजल छिड़का, पेड़ पर चढ़ी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, PM-CM को बुलाने पर अड़ी, पढ़ें मामला

Thu, 09 May 2024 05:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 May 2024 05:32 PM IST
सार

Hardoi News: हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ पर चढ़ी एक महिला का घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। महिला ने स्वयं सहायता समूह से नाम काटे जाने का आरोप लगाया। साथ ही, पीएम, सीएम या विधायक को बुलाने पर अड़ी रही।

विज्ञापन
voltage drama of a woman who climbed a tree, remained adamant on calling PM-CM
नीम के पेड़ पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से नाम काटे जाने का आरोप लगाकर एक महिला गांव में ही नीम के पेड़ पर चढ़ गई। इस दौरान महिला दुपट्टे का फंदा डाले थी, कपड़ों को डीजल से भिगो रखा था और माचिस भी पास थी।

विज्ञापन

लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह हाइड्रा की मदद से महिला को पेड़ से नीचे उतारा। सिरसा गांव निवासी शिवरानी राठौर ब्लॉक के ही गीता आजीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव है। पति दिल्ली में रहकर प्राइवेट फक्ट्री में काम करता है।

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे वह गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर चढ़ गई। इसकी जानकारी पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कुछ ही देर में सवायजपुर के नायब तहसीलदार राजेश कुमार, हरपालपुर कोतवाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पीएम और सीएम से बात करने पर अड़ी
महिला से नीचे आने के लिए कहा गया, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कराने के लिए अड़ गई। इस बीच महिला कभी डीजल अपने शरीर पर छिड़क रही थी, तो कभी फंदा डालकर जान देने की धमकी देती रही।

विज्ञापन



हाइड्रा मंगवाकर महिला को किसी तरह नीचे उतरवाया
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बाद उसने क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को बुलाने की जिद पकड़ ली। महिला को काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। लगभग पांच घंटे बाद सांडी नगर पालिका से हाइड्रा मंगवाई गई और महिला को किसी तरह नीचे उतरवाया गया।

जल सखी के पद पर नहीं किया चयन
यहां महिला ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि उसका नाम स्वयं सहायता समूह से ब्लॉक के बाबू ने काट दिया। जल सखी के पद पर चयन नहीं किया गया। ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखेलाल कश्यप पर ब्लॉक से मारपीट कर भगाने का आरोप लगाया, लेकिन ब्लॉक प्रमुख ने इससे इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed