{"_id":"6ad92717cce68b22b30d07d6","slug":"viresh-kumar-and-daksh-chaudhary-emerged-victorious-in-the-road-cycling-trials-kanpur-news-c-362-1-ka11003-159160-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वीरेश कुमार और दक्ष चौधरी ने रोड साइकिलिंग ट्रायल में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वीरेश कुमार और दक्ष चौधरी ने रोड साइकिलिंग ट्रायल में मारी बाजी
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर दो के अंदर आयोजित राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग ट्रायल हुआ। इसमें वीरेश कुमार और दक्ष चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। 18 अक्तूबर को 3.8 किलोमीटर के सर्किट पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक हुए ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया था। बुधवार को टीम की घोषणा की गई।
उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस के वीरेश कुमार ने 5 मिनट 21.37 सेकंड में रेस पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। अयोध्या के शिवम मौर्य 5 मिनट 31.68 सेकंड के साथ दूसरे और नोएडा के नीतिश श्रीवास्तव 5 मिनट 37.86 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
23 वर्ष तक के पुरुष वर्ग में बुलंदशहर के दक्ष चौधरी ने 4 मिनट 55.30 सेकंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। मेरठ के विवेक पवार दूसरे और गाजियाबाद के आशीष राठौर तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में दक्ष चौधरी ने 5 मिनट 9.33 सेकंड के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
लखनऊ के देव मिश्रा दूसरे और मऊ के पंकज प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। सब-जूनियर बालक वर्ग में मिर्जापुर के सूर्य कुमार गुप्ता, अयोध्या के आकाश यादव और लखनऊ के प्रसिद्ध राघव अवस्थी क्रमशः पहले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। यूथ बालक वर्ग में नोएडा के मयंक यादव पहले, अयोध्या के अभी प्रताप सिंह दूसरे और मेरठ के अक्षत तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस की मायावती ने 6 मिनट 16.33 सेकंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। लखनऊ की कुसुमलता राठौर दूसरे स्थान पर रहीं। 23 वर्ष तक की महिला श्रेणी में अयोध्या की आकांक्षा वर्मा पहले और कामिनी ओझा दूसरे स्थान पर रहीं। यूथ बालिका वर्ग में लखनऊ की काव्या चित्रांश ने पहला, मेरठ की अंशिका तोमर ने दूसरा और लखनऊ की प्रकृति राठौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।