फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Viresh Kumar and Daksh Chaudhary emerged victorious in the road cycling trials.

Kanpur News: वीरेश कुमार और दक्ष चौधरी ने रोड साइकिलिंग ट्रायल में मारी बाजी

Thu, 22 Oct 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Viresh Kumar and Daksh Chaudhary emerged victorious in the road cycling trials.
कानपुर। उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर दो के अंदर आयोजित राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग ट्रायल हुआ। इसमें वीरेश कुमार और दक्ष चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। 18 अक्तूबर को 3.8 किलोमीटर के सर्किट पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक हुए ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया था। बुधवार को टीम की घोषणा की गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस के वीरेश कुमार ने 5 मिनट 21.37 सेकंड में रेस पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। अयोध्या के शिवम मौर्य 5 मिनट 31.68 सेकंड के साथ दूसरे और नोएडा के नीतिश श्रीवास्तव 5 मिनट 37.86 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


23 वर्ष तक के पुरुष वर्ग में बुलंदशहर के दक्ष चौधरी ने 4 मिनट 55.30 सेकंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। मेरठ के विवेक पवार दूसरे और गाजियाबाद के आशीष राठौर तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में दक्ष चौधरी ने 5 मिनट 9.33 सेकंड के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के देव मिश्रा दूसरे और मऊ के पंकज प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। सब-जूनियर बालक वर्ग में मिर्जापुर के सूर्य कुमार गुप्ता, अयोध्या के आकाश यादव और लखनऊ के प्रसिद्ध राघव अवस्थी क्रमशः पहले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। यूथ बालक वर्ग में नोएडा के मयंक यादव पहले, अयोध्या के अभी प्रताप सिंह दूसरे और मेरठ के अक्षत तीसरे स्थान पर रहे।


महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस की मायावती ने 6 मिनट 16.33 सेकंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। लखनऊ की कुसुमलता राठौर दूसरे स्थान पर रहीं। 23 वर्ष तक की महिला श्रेणी में अयोध्या की आकांक्षा वर्मा पहले और कामिनी ओझा दूसरे स्थान पर रहीं। यूथ बालिका वर्ग में लखनऊ की काव्या चित्रांश ने पहला, मेरठ की अंशिका तोमर ने दूसरा और लखनऊ की प्रकृति राठौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed