फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Viral fever causes fatty liver fail in people who drink alcohol

बरसाती बीमारियों के मौसम में वायरल फीवर होने से लिवर फेल होने का खतरा, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Tue, 24 Sep 2019 05:25 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Sep 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Viral fever causes fatty liver fail in people who drink alcohol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
अगर किसी को ड्रिंक करने की आदत है और उसका लिवर फैटी है तो संभल जाएं। बरसाती बीमारियों के मौसम में वायरल फीवर होने से लिवर फेल हो सकता है। कानपुर के हैलट में एक महीने में लिवर फेल के सवा सौ रोगी भर्ती हुए हैं और डेढ़ हजार रोगियों ने ओपीडी में दिखाया है।
विज्ञापन


लिवर खराब होने के इस आंकड़े से डाक्टर हैरत में हैं। डाक्टरों का कहना है कि ड्रिंक करने से लिवर फैटी होने लगता है। अगर फैटी लिवर है तो वायरल संक्रमण का मुकाबला करने में कमजोर पड़ जाएगा और फेल हो जाएगा। 
विज्ञापन

डाक्टरों का कहना है कि इस साल बरसाती बीमारियों के सीजन में लिवर खराब और फेल होने के रोगी पहली बार आए हैं। आईसीयू प्रभारी डॉ. प्रेम सिंह का कहना है कि यह हैरत में डालने वाली बात है कि लिवर फेल के इतने अधिक रोगी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनमें अधिकांश को शराब की लत है।

इस वजह से जरा से वायरल संक्रमण से लिवर फेल हो जा रहा है। रोगियों को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बिगड़े खानपान के कारण भी लिवर फैटी हो रहा है। 45 साल के ऊपर 50 फीसदी लोग फैटी लिवर की गिरफ्त में हैं। ऐसे में शराब मर्ज को और बढ़ा देती है।

आंकड़ा
- 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच आए 1505 लिवर रोगी
- फैटी लिवर की दिक्कत 1485 रोगियों को
- वायरल फीवर आया सभी रोगियों को
- लिवर खराब के रोगियों की संख्या 908
- लिवर बिल्कुल फेल हो गया 355 रोगियों काड्रिंक कर रहे हैं तो वायरल फीवर से सतर्क रहें
- बीमारियों के सीजन में फैटी लिवर हो रहा है फेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed