फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Violent collision of two bikes in Hamirpur, accident while overtaking loader

Hamirpur Accident: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, एक की मौत और तीन घायल

Fri, 13 Jan 2023 07:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Jan 2023 07:53 PM IST
सार

सरीला थाना क्षेत्र में लोडर को ओवरटेक करते समय दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
 

विज्ञापन
Violent collision of two bikes in Hamirpur, accident while overtaking loader
सीएचसी के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के सरीला थाना क्षेत्र में जलालपुर मार्ग पर मसीदन गांव के पास लोडर को ओरवटेक करते समय दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में होमगार्ड के पुत्र की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन

जलालपुर थाने के खंडौत गांव निवासी हरिमोहन सिंह ने बताया वह होमगार्ड हैं। शुक्रवार को उनके बड़े पुत्र अशोक (38) बंगरा गांव निवासी रिश्तेदार जयकरन के यहां से बाइक से लौट रहे थे। रहटिया मसीदन गांव के बीच लोडर को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत और तीन घायल
दुर्घटना में अशोक व दूसरी बाइक सवार बेंदा अतरौली निवासी गुलाब (26), रोहित (30) और  रामसजीवन (22) घायल हो गए। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गुलाब, रोहित व रामसजीवन को मेडिकल कालेज उरई रेफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों ने बताया मौरंग खदान में काम करते हैं। खदान से अपने घर जा रहे थे। मृतक अशोक खेती के साथ ही मजदूरी करते थे। अपने पीछे पत्नी राधा, पुत्रियों  शिखा (12) रिचा (8) निसा (6) व दो माह की बेटी को बिलखता छोड़ गए। जलालपुर एसओ ओमप्रकाश यादव ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed