{"_id":"690bb412df20b62d8005f50c","slug":"vinay-was-sold-for-590-lakh-and-hariom-for-40-thousand-in-the-up-kabaddi-league-auction-kanpur-news-c-362-1-ka11003-134647-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी कबड्डी लीग के लिए 5.90 लाख में विनय और 40 हजार में बिके हरिओम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी कबड्डी लीग के लिए 5.90 लाख में विनय और 40 हजार में बिके हरिओम
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार को नोएडा में हुई। इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दो खिलाड़ी हरिओम और विनय तेवतिया को भी चुना गया।
विश्वविद्यालय के एमपीएड पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विनय तेवतिया को अलीगढ़ टाइगर्स ने 5.90 लाख और हरिओम को गाजियाबाद की टीम ने 40 हजार की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। लीग का शुभारंभ 25 दिसंबर से होगा।
मूल रूप से फर्रुखाबाद के नितगंजा महावीरगंज मोहल्ला निवासी हरिओम शुक्ला लेफ्ट कॉर्नर डिफेंडर खिलाड़ी हैं। पिछले वर्ष भी उनका नाम नीलामी था लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। हरिओम सीएसजेएमयू में कोच धर्मेंद्र की देखरेख में कबड्डी की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं मूल रूप से बागपत निवासी विनय स्पोर्ट्स कोटे से कानपुर विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस साल हुई प्रो कबड्डी लीग में भी विनय ने हिस्सा लिया था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जा रहा है। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है और यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।