फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   villages of hardoi district saw a leopard

हरदोई के एक गांव में तेंदुए की दहशत, वन विभाग की टीम ने दो घंटे तक की कांबिंग, नहीं मिले निशान

Fri, 31 May 2019 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 May 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
villages of hardoi district saw a leopard
तेंदुआ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
हरदोई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीपरपुरवा में शुक्रवार सुबह तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों संग तेंदुए की तलाश में दो घंटे तक कांबिंग की, लेकिन उसका कोई निशान नहीं मिला। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नीर का मजरा पीपरपुरवा में शुक्रवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे ग्रामीणों ने यूकेलिप्टस के पेड़ों की आड़ में तेंदुआ देखने की बात कही। इसकी जानकारी से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने अलग-अलग झुंड बनाए और लाठी डंडे लेकर यूकेलिप्टस के पेड़ों के स्थान को घेर लिया।
विज्ञापन


सीओ सिटी विजय कुमार राना, देहात कोतवाल महेश चंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। वन विभाग से रेंजर रत्नेश श्रीवास्तव, वन दरोगा आरपी कश्यप, वीआर वर्मा, एसएन दोहरे ने पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके में कई गई दो घंटे की कांबिंग में तेंदुए की मौजूदगी का कोई प्रमाण नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की। लोगों का कहना है कि उन्होंने काफी दूर से देखा था, हो सकता है कि कोई और जंगली जानवर हो। रेंजर रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए के पैरों के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed