फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers upset over the condition of the youth who returned from Jalandhar

जालंधर से लौटे युवक की हालत बिगड़ने पर ग्रामीण हुए परेशान

Sat, 21 Mar 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset over the condition of the youth who returned from Jalandhar
पाटन(उन्नाव)। जालंधर में काम कर रहे युवक की हालत बिगड़ने पर साथियों ने उसे वहीं के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। लेकिन युवक वहां से बिना सूचना दिए ही गांव चला आया। जानकारी होने पर एलआईयू गांव पहुंची और युवक की जानकारी ली। ग्रामीणों को उसकी बीमारी का पता चलने पर पूर्व प्रधान ने बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र में उसका मेडिकल चेकअप कराया। पीएचसी प्रभारी ने हालत सामान्य बताते हुए उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

पाटन तहसील के एक गांव निवासी युवक जालंधर में रहकर शटरिंग का काम करता था। सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर साथियों ने उसे वहीं सरकारी अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। लेकिन वह बिना बताए वहां से चला आया। गुरुवार को वह घर पहुंचा। सूचना पर रात मेें एलआईयू भी पहुंची और युवक की जानकारी ली। मामला ग्रामीणों व पूर्व प्रधान की जानकारी में आने के बाद युवक को गांव से बाहर न जाने की हिदायत दी गई। शुक्रवार सुबह उसका बीघापुर पीएचसी में चेकअप कराया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और उसे नार्मल बताया और घर भेज दिया। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि पीएचसी में जांच हुई थी। युवक की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed