फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers upset due to bad condition of road in orai, responsible people are not paying attention

Orai: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, बोले- कीचड़ से होकर मंदिर जाते हैं श्रद्धालु, जिम्मेदार नहीं दें रहे ध्यान

Sun, 25 Feb 2024 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Feb 2024 12:42 PM IST
सार

Orai News: महेवा ब्लॉक के बघौरा गांव की मुख्य सड़क का छह माह से बुरा हाल है, जिसका 15 साल से निर्माण नहीं हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
 

विज्ञापन
Villagers upset due to bad condition of road in orai, responsible people are not paying attention
सड़क पर गड्ढे और बहता गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई के बघौरा गांव की मुख्य सड़क छह माह से खस्ताहाल है। पिछले 15 सालों से सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को इस मार्ग से आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उड़ती धूल दुपहिया वाहन चालकों की आंखें खराब कर रही है।

विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और नाली का पानी भरा है। आम राहगीर रोज फजीहत सहते ही हैं। वहीं, श्रद्धालु भी दुश्वारियों का सामना करते हुए  पूजन-अर्चन के लिए मंदिर पहुंच पाते हैं। बता दें कि यह सड़क महेवा ब्लॉक के बघौरा गांव का है, जहां की आबादी दो हजार से अधिक है।
विज्ञापन

इस गांव के निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गांव की करीब 12 फीट चौड़ी सड़क करीब डेढ़ सौ मीटर तक धंस चुकी है। 15 साल पहले बनी सड़क पर अब नाली का पानी ठहरता है। इस वजह से कीचड़ हो गई है। इस रोड पर भगवान हनुमान और माता सरस्वती का मंदिर है। उसके चारों और यही गंदा पानी भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार नहीं दें रहे ध्यान
स्कूल जाने का रास्ता भी यही है। श्रद्धालु और छात्रों को अक्सर कीचड़ से होकर ही जाना पड़ता है। गंदगी पार कर जाते समय उन्हें काफी दुश्वरियां होती हैं। इस सड़क के आसपास करीब दो दर्जन घर भी हैं। यहां के रहने वाले सौ से ज्यादा लोगों को घर से निकलते ही इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि व अधिकारी उदसीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed