{"_id":"63d23fc24294947c39574244","slug":"villagers-gathered-on-banks-of-rind-river-in-bhitargaon-hoisted-tricolor-in-middle-of-the-flowing-stream-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा ध्वजारोहण: भीतरगांव में रिंद नदी किनारे जुटे ग्रामीण, बहती धारा के बीच फहराया तिरंगा, दी सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा ध्वजारोहण: भीतरगांव में रिंद नदी किनारे जुटे ग्रामीण, बहती धारा के बीच फहराया तिरंगा, दी सलामी
Thu, 26 Jan 2023 02:27 PM IST
शिखा पांडेय
राघवेंद्र सिंह यादव, भीतरगांव
राघवेंद्र सिंह यादव, भीतरगांव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Jan 2023 02:27 PM IST
विज्ञापन
रिंद नदी किनारे जुटे ग्रामीण, बहती धारा के बीच फहराया तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर के भीतरगांव विकास खंड में उदईपुर और पासी का डेरा के ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से ध्वजारोहण किया गया। ग्रामीण रिंद नदी किनारे एकजुट होकर धारा के बीच ध्वजारोहण करते नजर आए।
विज्ञापन
ग्रामीण उदईपुर और पासी का डेरा गांवों के बीच बहती रिंद नदी में एक पक्के पुल निर्माण की मांग आजादी के बाद से कर रहे हैं। लेकिन आश्वासन देकर वोट हासिल कर सत्ता का सुख लेने वाले जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की पीड़ा को भूलते रहे। जान जोखिम में डाल कर नदी पार कर रहे आधा दर्जन गांवों के लोगों की एक स्थाई पुल बनाने की मांग पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उदईपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सुशील कुमार यादव के साथ ग्रामीणों, नदी पार कर आने-जाने वाले स्कूली बच्चे, महिलाओं ने अनोखे अंदाज में बहती नदी के बीच बाकायदे राष्ट्रीय गीत गाया और नारेबाजी कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पासी का डेरा गांव के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रुचि त्रिवेदी भी स्कूली बच्चों के साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन