फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers' fast against road closure

रास्ता बंद करने के विरोध में ग्रामीणों का अनशन

Wed, 25 May 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers' fast against road closure
Villagers' fast against road closure - फोटो : BANDA
बांदा। गांव के सार्वजनिक रास्ते पर ग्राम प्रधान के पति और रोजगार सेवक की ओर से निर्माण कराए जा रहे गेट और छत के विरोध में गांव के एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण अशोक लाट पर अनशन पर बैठ गए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

नरैनी तहसील क्षेत्र के दिवली पुरवा (नहरी) के ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान पति और रोजगार सेवक ने दबंगई के बल पर सार्वजनिक रास्ते में पहले गेट बना लिया और अब उस पर छत डाल रहे हैं। इसमें फाटक लगवाने की धमकी दे रहे हैं। फाटक बंद कर देने से रास्ता ठप हो जाएगा। इसकी शिकायत वह मंडलायुक्त, डीएम, एसपी, एसडीएम सहित क्षेत्रीय विधायक से भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

लेकिन गेट नहीं हटाया गया। अनशन करने वालों में मुकेश कुमार, नत्थू, गोरा, राजेश, झल्लू सहित छह महिलाएं और चार बच्चे भी हैं। अनशन के पहले दिन किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इन ग्रामीणों की सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed