बियर लदा ट्रक पलटा, बोतलें और केन लूटने को ग्रामीणों की लगी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को अलीगढ़ से बियर की 1180 पेटी लादकर कौशांबी जा रहा ट्रक अजीतमल हाईवे पर अचानक पलट गया। जिससे ट्रक ट्रक ड्राईवर विनोद कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी नगला देवी थाना करहल जनपद मैनपुरी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। हालांकि हादसे से ट्रक पर लदी बियर की पेटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। उधर, बियर भरे ट्रक पलटने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इस बीच पुलिस तथा आबकारी अधिकारी जीके दुुबे ने सड़क पर बिखरी पड़ी बियर की पेटियों को एकत्रित कराया। ट्रक मालिक जितेन्द्र सिंह पुत्र विजय पाल सिंह निवासी नगला देवी थाना करहल जनपद मैनपुरी ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने फौरी सूचना पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।