{"_id":"67bc16c1da96a0c7f101e5fe","slug":"villager-private-parts-crushed-with-brick-and-set-on-fire-in-kannauj-2025-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ईंट से कुचला गुप्तांग... फिर लगाई आग, चार लोगों ने ग्रामीण के साथ इसलिए की बर्बरता की हदें पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ईंट से कुचला गुप्तांग... फिर लगाई आग, चार लोगों ने ग्रामीण के साथ इसलिए की बर्बरता की हदें पार
Mon, 24 Feb 2025 01:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:28 PM IST
सार
कन्नौज में ईंट से ग्रामीण का गुप्तांग कुचल कर आग लगा दी। ग्रामीण बेहोश हो गया। पुलिस ने चार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
kannauj news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक ग्रामीण के साथ चार लोगों ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, शराब के लिए रुपये न देने पर चार लोगों ने ग्रामीण से मारपीट कर ईंट से उसके गुप्तांग को कुचलकर आग लगा दी। ग्रामीण बेहोश हो गया। होश आने पर उसने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर रतनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह शनिवार रात आठ बजे दवा लेकर गांव आ रहा था। वह जब पुल के नीचे लकड़ी के खोखे के पास पहुंचा, तभी गांव तराईपुरर्वा निवासी चार भाई मिले।
विज्ञापन
इन लोगों ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। सुरेंद्र ने इन्कार कर दिया। इस पर चारों भाई सुरेंद्र को पकड़कर नीचे की ओर ले गए और मारपीट कर उसके गुप्तांग को ईंट से कुचलकर आग लगा दी।

इस बर्बरता से सुरेंद्र बेहोश हो गया। चारों भाई घटना को अंजाम देकर भाग गए। होश में आने पर सुरेंद्र घर पहुंचा और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। सुरेंद्र ने इस मामले में चारों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी।
घायल को कराया अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने घायल सुरेंद्र का अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि पूरे मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने घायल सुरेंद्र का अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि पूरे मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन
एसपी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
एसपी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।