विकास दुबे का था दबदबा, आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी डरते थे,14 साल में एक बार भी नहीं हुआ निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास दुबे का बोलबाला इतना था कि जहां आम आदमी उसके खिलाफ सर नहीं उठा पाता था तो वहीं आपूर्ति विभाग भी कभी हिम्मत नहीं जुटा पाया, जिसके चलते बिकरू में विकास दुबे के नौकर दयाशंकर अग्निहोत्री के नाम आवंटित राशन कोटे की दुकान 14 साल पुरानी है।
साल 2006 में आवंटित दुकान विकास का गुर्गा गोपाल सैनी चला रहा था। इन 14 वर्षों में आपूर्ति विभाग ने कभी इस दुकान की जांच के लिए बिकरू का रुख नहीं किया। विकास के अंत के बाद जब मामला सामने आया तो विभाग सक्रिय हुआ है और गोपाल सैनी के घर की अलमारी से 300 से अधिक राशन कार्ड मिले फिर टीम जांच करने गई।
जांच के दौरान ग्रामीणों से पता चला कि राशन वितरण मनमर्जी से होता था। आपूर्ति निरीक्षक प्रशांत मिश्रा और राजस्व निरीक्षक राम लखन ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इस दौरान आपूर्ति विभाग पर लग रहे आरोपों के चलते अधिकारी सफाई देते हुए नजर आए और कहा कि इतने वर्षों में कभी भी इस राशन कोटे की शिकायत ही नहीं की गई तो निरीक्षण भी नहीं हो पाया।
वहीं, गांव वाले ने आरोप लगाते हुए कहा कि आपूर्ति विभाग के अधिकारी विकास दुबे से डरते थे, इसलिए गांव नहीं आते थे। एक बार कोटेदारों की बैठक में आपूर्ति निरीक्षक प्रशांत कुमार ने विकास दुबे के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी थी। विकास दुबे व उसके गुर्गों ने जमकर आपूर्ति निरीक्षक की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद से फिर कभी किसी की दोबारा हिम्मत नहीं पड़ी कि विकास दुबे के खिलाफ कुछ बोल पाते।