फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे को मौत की नींद सुलाने वाली पुलिस खूंखार अपराधियों को पकड़ने में नाकाम, कोर्ट में कर रहे सरेंडर

Tue, 18 Aug 2020 05:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Aug 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Another accused of Bikaru case surrender
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के एक और आरोपी ने मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस पर भी 50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसे विकास दुबे का करीबी बताया जा रहा है। 


 
vikas dubey kanpur news: Another accused of Bikaru case surrender
विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
दो जुलाई की रात बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर गोलियां बरसाई गई थीं। इसमें सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद पुलिस विकास समेत कई आरोपियों का एनकाउंटर कर चुकी है।

 
vikas dubey kanpur news: Another accused of Bikaru case surrender
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बाकी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। विकास के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने वालों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसमें बिकरु गांव का गोविंद भी शामिल था। पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश में लगी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Another accused of Bikaru case surrender
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
उसने मंगलवार को पुलिस से बचकर माती स्थित एंटी डकैती कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एडीजीसी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि बिकरु कांड के आरोपी गोविंद ने सरेंडर कर दिया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Another accused of Bikaru case surrender
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड को डेढ़ महीना बीत चुके हैं। कोई भी नजदीकी खूंखार अपराधियों को शरण देने को तैयार नहीं है। इसके चलते अब फरार आरोपी कोर्ट में सरेंडर करना चाहते हैं। सीओ बिल्हौर संतोष सिंह ने बताया कि दुर्दांत विकास दुबे का भांजा शिव तिवारी, गोविंद सैनी, हीरू, जिलेदार और शिवम दुबे उर्फ बीडीसी ने कानपुर देहात कोर्ट में सरेंडर याचिका दाखिल की है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed