फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Verification of arms holders before the panchayat elections is a big challenge for the police

पंचायत चुनाव से पहले शस्त्र धारकों का सत्यापन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, पूरे प्रदेश में लागू हो सकती ये व्यवस्था

Sat, 27 Feb 2021 11:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Feb 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
Verification of arms holders before the panchayat elections is a big challenge for the police
सांकेतिक तस्वीर
पंचायत चुनाव से पहले कानपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों के शस्त्र धारकों का सत्यापन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। 41 हजार शस्त्र धारकों में सिर्फ 14 हजार का ही सत्यापन हो पाया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि चुनाव से पहले सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी किया गया है। बिकरू कांड में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद डीआईजी ने दोबारा शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन शुरू कराया। इसके लिए सीओ स्वरूप नगर महेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन


एक नोडल के बलबूते 41 हजार शस्त्र धारकों का सत्यापन में मुश्किल हो रही थी। इस वजह से थानेवार एक दरोगा और सहयोग के लिए दो कांस्टेबल को जिम्मेदारी सौंपी गई। सत्यापन के बाद दरोगा रिपोर्ट नोडल अधिकारी को सौंपेंगे। इसके बाद वह एसआईटी प्रभारी को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शहर पुलिस ने अब तक 14 हजार शस्त्र धारकों का सत्यापन कर सकी है। इसमें आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध मिले हैं। इनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि 24 अप्रैल से पहले शत प्रतिशत सत्यापन का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। 


पूरे प्रदेश में लागू हो सकती व्यवस्था
बिकरू कांड के बाद असलहा सत्यापन का यह तरीका फिलहाल कानपुर में ही अपनाया गया है। इसमें सफलता मिलने पर इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद यह पूरे प्रदेश में लागू कराई जाएगी, जिससे कि अवैध रूप से शस्त्र लाइसेंस लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed