फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vijay Merchant Trophy: UP defeats Gujarat by an innings and 247 runs

विजय मर्चेंट ट्रॉफी : यूपी ने गुजरात को एक पारी और 247 रन से हराया

Thu, 01 Jan 2026 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Vijay Merchant Trophy: UP defeats Gujarat by an innings and 247 runs
कानपुर। बीसीसीआई की विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत खेले गए तीन दिवसीय मुकाबले के अंतिम दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को एक पारी और 247 रन से हराया। इस जीत के साथ ही यूपी ने इलीट ग्रुप-ए से प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम ने पांच मैचों में तीन जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ 22 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


सिग्मा स्थित जेएनएन मैदान पर खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। यूपी के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए गुजरात की पहली पारी 46.3 ओवर में मात्र 103 रन पर समेट दी। गुजरात की ओर से वंश साह ने 25 और रिद्म पटेल ने 19 रन बनाए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की गेंदबाजी में पृथ्वीराज सिंह ने पांच, आर्यन त्यागी ने तीन और कामरान अली ने दो विकेट हासिल किए। वहीं उत्तर प्रदेश ने मजबूत बल्लेबाजी करते हुए 109 ओवर में छह विकेट पर 415 रन बनाकर पारी घोषित की। इस पारी में कामरान अली ने 126 और कप्तान आलोक कुमार ने 127 रन की शानदार शतकीय पारियां खेलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात की ओर से त्रिनभ शुक्ला ने तीन, रिद्म पटेल और वंश साह ने एक-एक विकेट लिए। यूपी की 312 रन की बढ़त के दबाव में गुजरात की दूसरी पारी लड़खड़ा गई और टीम 22.5 ओवर में केवल 65 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए दिव्य देसाई ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से पृथ्वीराज सिंह ने एक बार फिर पांच विकेट लिए, जबकि रुद्र शर्मा ने तीन विकेट झटके। इस दमदार जीत के साथ उत्तर प्रदेश ने प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed