{"_id":"659273cbe2ec58a03d0700b9","slug":"vigilance-team-raided-swarna-shatabdi-seven-passengers-caught-with-ticket-one-was-locked-in-toilet-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: स्वर्ण शताब्दी में विजिलेंस टीम ने मारा छापा, सात यात्री बेटिकट पकड़े...एक शौचालय में था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: स्वर्ण शताब्दी में विजिलेंस टीम ने मारा छापा, सात यात्री बेटिकट पकड़े...एक शौचालय में था बंद
Mon, 01 Jan 2024 01:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:52 PM IST
सार
Kanpur News: विजिलेंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिवेदी की अगुवाई में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को चेक किया गया था। टीम को चेकिंग में टीटीई ओपी दुबे, एलके त्रिवेदी, जितेंद्र कुमार और एक टीटीई के कोच में यात्री बिना टिकट मिले हैं।
विज्ञापन
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से कानपुर आ रही 12004 लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में रविवार को विजिलेंस टीम ने छापा मारा। चार कोचों में अलग-अलग टीमों ने फर्स्ट एसी समेत चेयरकार में सात बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। टीम देखकर टीटीई दल ने एक यात्री को फर्स्ट एसी और सी-वन कोच के बीच के टॉयलेट में बंद कर दिया।
विज्ञापन
टीम के इंस्पेक्टर को आशंका हो गई तो आधा घंटा तक टॉयलेट के बाहर ही खड़ा रहा। बाहर निकलने पर पकड़ लिया। आशंका जताई गई कि इसे टीटीई ने ही टॉयलेट में जाने को कहा होगा। विजिलेंस टीम मामले को दर्ज करके सोमवार को रिपोर्ट मंडल अधिकारियों को देगी।
विज्ञापन
विजिलेंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिवेदी की अगुवाई में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को चेक किया गया था। टीम को चेकिंग में टीटीई ओपी दुबे, एलके त्रिवेदी, जितेंद्र कुमार और एक टीटीई के कोच में यात्री बिना टिकट मिले हैं। ये टीटीई अपने अपने कोचों की चेकिंग कर चुके थे। इसके बावजूद बिना टिकट मिलना मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। चार में दो दो टीटीई कानपुर का स्टाफ हैं। विजिलेंस टीम ने चारों टीटीई से पूछताछ कर रिकॉर्ड चेक करने के बाद रिपोर्ट भर दी है।
विज्ञापन