{"_id":"6854537d576a3cb2b203d4da","slug":"vigilance-caught-eight-people-stealing-electricity-report-filed-etawa-news-c-216-1-etw1002-126955-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विजिलेंस ने आठ को बिजली चोरी करते पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विजिलेंस ने आठ को बिजली चोरी करते पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र में गुरुवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने भोर ही बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। टीम की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने चेकिंग के दौरान आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इनके खिलाफ विभाग ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
गुरुवार को विजिलेंस टीम ने मोहल्ला कोठी कैस्त, कटरा पुख्ता और अन्य इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। भोर ही टीम को मोहल्ले में देखकर कई लोग तो अपने घरों में ताला डालकर इधर उधर खिसक लिए। वहीं कुछ जगह लोगों और टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। इस सब के बीच टीम ने संतोष, कमलेश, चंद्रप्रकाश, नीरू शर्मा, राजकांत, आशीष, रामप्यारी और रामदास को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन सभी के खिलाफ विभाग ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीओ आनंद पाल ने बताया कि इस छापेमारी में विजिलेंस टीम के जेई अजय श्रीवास्तव, नगर क्षेत्र के जेई कौशल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक जुल्फिकार अली टीम के साथ शामिल रहे।