फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   video threatens to go viral,rape victim dies

वीडियो वायरल करने की दी धमकी, दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
video threatens  to go viral,rape victim dies
सचेंडी थाना क्षेत्र की घटना माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। सचेंडी के एक गांव गुरुवार शाम में दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी सुन किशोरी(दुष्कर्म पीड़िता) ने खुदकुशी कर ली। दुष्कर्म आरोपी के भाइयों ने उसके परिजनों से मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं आत्महत्या करने पर मजबूर करने की धारा में एफआईआर दर्ज दो सगे भाईयों समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गांव निवासी किसान की 16 वर्षीय बेटी के साथ पिछले साल दिसंबर में सचिन नाम के युवक ने खेत में दुष्कर्म किया था। उसका वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में एफआईआर दर्ज कर सचिन को जेल भेजा था। तब से वह जेल में ही बंद है। पीड़िता के पिता ने बताया कि गुरुवार शाम को सचिन के भाई राहुल, शंकर उर्फ सोनू और उसका चचेरा भाई संजय उनको आकर धमकी देने लगा। वहां पर पीड़िता भी थी। उन्होंने कहा कि केस वापस ले लो वरना उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। ये सुनते ही दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। पीड़िता घर के भीतर गई और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद जब विवाद शांत हुआ और परिजन घर के भीतर गए तो देखा कि कमरे में पंखे के सहारे फंदे से किशोरी का शव लटक रहा है। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा(306) में रिपोर्ट दर्ज कर उनको जेल भेजा गया। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed