{"_id":"66b31cb5d02c33bdad09b111","slug":"video-of-spitting-on-massage-goes-viral-salon-operator-missing-police-engaged-in-investigation-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो वायरल, सैलून संचालक गायब…पुलिस छानबीन में जुटी, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो वायरल, सैलून संचालक गायब…पुलिस छानबीन में जुटी, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 07 Aug 2024 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:40 PM IST
सार
Kannauj News: तालग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक सैलून में थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सैलून में थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो खूब वायरल तो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं, पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर छानबीन कर रही है। सैलून संचालक अपनी दुकान बंद कर गायब हो गया है।
विज्ञापन
दरअसल, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो कस्बा तालग्राम के छिबरामऊ चौराहे के एक सैलून संचालक का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सैलून संचालक थूक लगाकर युवक के चेहरे पर मसाज कर उसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बना रहा है। यह वीडियो किसने कैसे सोशल मीडिया में वायरल किया है। इसको लेकर कस्बा में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
विज्ञापन
एक संगठन विशेष के लोगों में सैलून दुकानदार की इस घिनौनी हरकत से रोष व्याप्त है। ऐसे सैलून संचालक के खिलाफ व्हाट्स एप और फेसबुक पर मैसेज पोस्ट कर कार्रवाई की मांग कर रहे है। प्रशिक्षु सीओ कपूर कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद सैलून संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन