फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Video Of Labor Room Of District Hospital Goes Viral in Hamirpur, Health Minister took cognizance

यूपी: लेबर रूम में महिलाओं के बेपर्दा वायरल वीडियो का स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

Thu, 05 May 2022 01:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 May 2022 01:20 PM IST
सार

बुधवार को महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम में दो डॉक्टरों के झगड़े का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने 24 घंटे में अपर निदेशक स्वास्थ्य चित्रकूट से रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
Video Of Labor Room Of District Hospital Goes Viral in Hamirpur, Health Minister took cognizance
महिला अस्पताल में जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम में महिलाओं का बेपर्दा वीडियो वायरल होने का संज्ञान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया है। उन्होंने ट्वीट कर महानिदेशक स्वास्थ्य व अपर स्वास्थ्य निदेशक चित्रकूट से जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।

विज्ञापन


अपर स्वास्थ्य निदेशक चित्रकूट डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। गुरुवार की सुबह डॉ. नरेंद्र ने अस्पताल आकर मामले की जांच कर साक्ष्य जुटाए। वायरल वीडियो में दिख रहे स्टाफ और संबंधित डॉक्टरों के बयान दर्ज किए। अपर स्वास्थ्य निदेशक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बहुत ही खेदजनक मामला है।
विज्ञापन


सभी बिंदुओं की जांच रिपोर्ट महानिदेशक स्वास्थ्य को भेज दी है। डॉक्टरों की ओर से गर्भपात कराए जाने पर कहा कि अगर गर्भपात पैसे लेकर कराया जाता है तो गलत है। अगर दंपती की इच्छा से होता है तो जायज है। उधर, जांच के दौरान एक महिला डॉक्टर ने कहा कि वह एक मंत्री की रिश्तेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य पहुंचीं अस्पताल
राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने गुरुवार को महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। शिकायत की गई कि एक डॉक्टर पैसे लेकर गर्भपात कराती हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। बताया कि उन्होंने कई महिलाओं से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। वायरल वीडियो उन्हें नहीं मिला है। इस मामले में वह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बात करेंगी।

यह था मामला
मंगलवार को सीनियर डॉ. आशा सचान व जूनियर डॉ. अंशू मिश्रा के बीच ड्यूटी को लेकर कहासुनी का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें डॉ. आशा का चेहरा दिख रहा है। उनकी डॉ. अंशू से बहस हो रही है। हालांकि वीडियो में अंशू नहीं दिख रहीं। डॉ. आशा लेबर रूम में जहां-जहां जाती हैं, कैमरा उनकी तरफ घूमता है। इसी बीच स्ट्रेचर पर बेपर्दा लेटीं प्रसव पीड़ित महिलाएं भी वीडियो में कैद हो जाती हैं। इस तरह से बेपर्दा महिलाओं की ओर दो-तीन बार कैमरा घुमाकर वीडियो बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed