{"_id":"627a78e49b359d3d8f51bad9","slug":"video-of-illegal-recovery-from-trucks-goes-viral-sp-suspends-traffic-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: ट्रकों से वसूली का वीडियो वायरल, एसपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: ट्रकों से वसूली का वीडियो वायरल, एसपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
Tue, 10 May 2022 08:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 May 2022 08:08 PM IST
सार
ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों का घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
घूस लेती ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का ट्रकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो गया। मामले में एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। हमीरपुर में ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो सदर कोतवाली के यमुना ब्रिज का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यहां पर एक ट्रक गिट्टी और मौरंग लेकर गुजरता है। तभी बाइक से दो सिपाही विनोद और दीपक वहां पहुंच जाते हैं। वह ट्रक को रोकने का इशारा करते हैं। ट्रक रुक जाता है और वे उनसे रुपये मांगने शुरू करते हैं। इस मामले में जब टीआई संजय मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने आकर मिलने को कहा। एसपी केके दीक्षित ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन