{"_id":"6a84c1d130e3f5329906e7be","slug":"video-of-green-park-trainer-accepting-money-goes-viral-gym-shut-down-kanpur-news-c-362-1-ka11003-154449-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ग्रीनपार्क में ट्रेनर का रुपये लेते वीडियो वायरल, जिम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ग्रीनपार्क में ट्रेनर का रुपये लेते वीडियो वायरल, जिम बंद
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम के जिम सदस्यों से नकद रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह प्रसारित होते ही बिना सूचना के जिम बंद कर दिया गया है। मंगलवार सुबह व्यायाम करने पहुंचे सदस्यों को वहां ताला लटका मिला। अचानक जिम बंद होने से सदस्यों में नाराजगी है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट रूप से नहीं जवाब दे रहे हैं।
सदस्यों के अनुसार पहले जिम की फीस ऑनलाइन ली जाती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से नकद जमा कराई गई। इसको लेकर शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में महिला ट्रेनर सदस्यों से नकद रुपये लेते दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिम को अचानक बंद किए जाने से सदस्यों में नाराजगी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिम में मरम्मत का कार्य होना था, इसलिए इसे बंद किया गया है। कुछ लोग चालान से रुपये न जमाकर नकद दे रहे थे। उसी का वीडियो वायरल किया गया है। यह रकम सरकारी खाते में जमा हुई है या नहीं इसकी जांच करवाएंगे। रुपये जमा नहीं हुए तो जिम ट्रेनर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- कर्मवीर, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क