फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video of BJP candidate's indecent remarks goes viral, SP retaliates

Kanpur News: भाजपा प्रत्याशी का अशोभनीय टिप्पणी का वीडियो वायरल, सपा ने किया पलटवार

Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Video of BJP candidate's indecent remarks goes viral, SP retaliates
इटावा। भाजपा प्रत्याशी प्रो. रामशंकर कठेरिया का अशोभनीय टिप्पणी करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह सपा नेत्री डिंपल यादव के लिए टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक अंशुल यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए पलटवार किया है। कहा कि इस तरह महिला प्रतिनिधि के लिए टिप्पणी करना भाजपा प्रत्याशी की बौखलाहट है। वह हार रहे हैं, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका कहने का आशय यह था कि सपा की सरकार इतने समय तक रही तब क्यों रोजगार आदि पर काम नहीं किया गया। उधर, इस मामले में सपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। बता दें कि शनिवार को प्रो. रामशंकर कठेरिया का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पत्रकारों के एक सवाल पर वह सपा नेत्री डिंपल यादव और उनके पति अखिलेश यादव के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed