{"_id":"6a402b455d3638a3340c4401","slug":"video-of-assault-during-procession-goes-viral-case-registered-kanpur-news-c-12-knp1024-1570624-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जुलूस के दौरान मारपीट का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जुलूस के दौरान मारपीट का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कानपुर। मुहर्रम जुलूस के दौरान मारपीट के तीन वीडियो वायरल हुए हैं। तीनों बजरिया थाना क्षेत्र के हैं। वायरल वीडियो में एक ही वर्ग के लोग आपस में जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर जुलूस के दौरान मारपीट और पथराव के अलग-अलग तीन वीडियो वायरल हुए हैं। तीनों वीडियो बाबा चौराहे के पास के बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में एक ही वर्ग के युवक जुलूस में चलते-चलते आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इससे जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं और पथराव शुरू हो गया। वीडियो में कुछ सिपाही भी मामला संभालते नजर आ रहे हैं। महिलाओं की चीख-पुकार की आवाज भी सुनाई दे रही है। डीसीपी के मुताबिक वीडियो किस दिन का है। इसका पता किया जा रहा है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।