{"_id":"60b277d3ce245417c551a638","slug":"video-made-after-misdeed-with-girl-posted-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में फिर हुई दरिंदगी: दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया वायरल, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में फिर हुई दरिंदगी: दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया वायरल, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
Sat, 29 May 2021 10:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 May 2021 10:51 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक बार फिर किशोरी से दरिंदगी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं दरिदों ने किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि अश्लील वीडियो व तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता की मां ने बताया कि एक जून 2020 में उसकी 17 वर्ष की बेटी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने मामा के यहां गई थी।
वहां गांव के युवक ने बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच उसके दोस्त ने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। युवक के दोस्त ने बेटी का अश्लील वीडियो दिखा कर ब्लैक मेल कर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

थाना प्रभारी राजबहादुर ने बताया कि मामला एक वर्ष पुराना है। तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीओ बांगरमऊ आशुतोष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश में दबिश दी गई हैं। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
उन्नाव के ही एक अन्य गांव की महिला ने गांव के तीन लोगों पर 13 वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार 26 मई को उसकी 13 वर्षीय बेटी को अर्जुन, अमन और प्रदुम्न अपने साथ ले गए।
आरोप है कि गांव के बाहर एक कोठरी में सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार को बेटी मिली तो उसने आपबीती बताई। सीओ बांगरमऊ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।