{"_id":"627693bba482c0444842de00","slug":"victim-father-filed-case-against-son-in-law-and-his-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: साली को लेकर जीजा हुआ फरार, पीड़ित पिता ने दामाद और उसके माता-पिता पर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: साली को लेकर जीजा हुआ फरार, पीड़ित पिता ने दामाद और उसके माता-पिता पर दर्ज कराया मुकदमा
Sat, 07 May 2022 09:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 May 2022 09:15 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। घर आया दामाद पत्नी की छोटी बहन को ही भगाकर ले गया। किशोरी के पिता ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में ससुराल पहुंचा जीजा अपनी साली को ही बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। इस मामले की जानकारी जब उसके ससुर को हुई तो दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। ससुर का कहना है कि उसकी पुत्री को उसका ही दामाद बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने शनिवार को औरैया जनपद के बेला थाना के गांव सिरसाने निवासी दामाद आदित्य उर्फ अमित, उसकी मां मीरा देवी और पिता सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को दामाद घर आया। रात में उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन