फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   vicious man had stolen the head constable pistol to kill his sister, police sent the accused to jail

UP: बहन की हत्या के लिए शातिर ने चुराई थी हेड कांस्टेबल की पिस्टल,घटना का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Tue, 13 Jun 2023 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jun 2023 08:29 PM IST
सार

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में हेड कांस्टेबल की पिस्टल चोरी मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
vicious man had stolen the head constable pistol to kill his sister, police sent the accused to jail
पुलिस लाइन में खुलासा करते एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में खागा विधायक के अंगरक्षक हेड कांस्टेबल की पिस्टल चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। आरोपी चोरी लूट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी ने कबूला कि उसने पिस्टल बहन की हत्या के लिए चुराई थी।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सात जून की रात राधानगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर कालोनी में सुरेश शुक्ला के मकान में चोरी हुई थी। चोर उनके घर में किराये में रहने वाले हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार की सरकारी पिस्टल और 30 कारतूस चुरा ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम और राधानगर पुलिस को लगी थी। राधानगर थाना प्रभारी राजकिशोर, उपनिरीक्षक प्रवीण यादव और स्वाट टीम ने क्षेत्र के 20 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में एक संदिग्ध बाइक से कई बार आता-जाता दिखाई दिया।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बाइक की पहचान की। बाइक की पहचान होने के बाद पुलिस टीम ने मंगलवार को झाऊपुर पुलिया के पास से आरोपी राम प्रकाश गुप्ता निवासी राधानगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस टीम ने चोरी की पिस्टल, 30 कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक, उपकरण बरामद किया।

एसपी ने बताया कि आरोपी ने पिस्टल अपनी बहन की हत्या करने के लिए चुराई थी। वह बहन की संपत्ति हथियाना चाहता था। वह घर का इकलौता लड़का है। एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक की पहचान छिपाने के लिए उसमें स्टीकर लगा दिया था। गाड़ी को सीज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का नगद इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed