फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vhp hindutva and ram temple melody teased

विहिप ने छेड़ा हिंदुत्व और राम मंदिर का राग

Mon, 23 Jan 2017 12:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
vhp hindutva and ram temple melody teased
राम मंदिर की स्थापना के लिए घर-घर जाकर अलख जगाई जाएगी
यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान विश्व हिंदू परिषद एक बार फिर मतदाताओं को हिंदुत्व की तरफ ले जाने की तैयारी में जुट गई है। यह जिम्मेदारी परिषद की युवा इकाई बजरंग दल को दी गई है। तय किया गया है कि पूरे प्रदेश में लोगों को संगठन से जोड़ने और अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के लिए घर-घर जाकर अलख जगाई जाएगी। संगठन ने इसे हित चिंतक जोड़ो अभियान नाम दे रखा है। इस कड़ी में प्रांतीय इकाई का सम्मेलन कानपुर में शुरू हुआ। इससे पहले यह कार्यक्रम इलाहाबाद में हो चुका है।
विज्ञापन

भाजपा की तरफ से अभी तक राम मंदिर को चुनावी मुद्दे के तौर पर प्रचारित नहीं किया जा रहा है, लेकिन उससे जुड़े हिंदू संगठनों ने कमर कस ली है। महानगर में हुई संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में कानपुर क्षेत्र के साथ 20 जनपदों में एक साथ चलाए जाने वाले अभियान पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि आरएसएस, विहिप और उससे जुड़े सभी संगठन अपने तरीके से यूपी चुनाव में भाजपा के लिए मतदाताओं को जोड़ने के काम में जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि 23 जनवरी को मंदिर निर्माण मुद्दे पर कोर्ट का फैसला आने वाला है, इससे पहले ही विश्व हिंदू परिषद ने अपनी युवा इकाई को मैदान में उतार दिया है। कहा जा रहा है कि यूपी में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आरएसएस ने भी एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। इसी कड़ी में हिंदू संगठनों को सक्रिय किया गया है। कानपुर प्रांत के बाद इस प्रदेश के दूसरे प्रांतों में हित चिंतक जोड़ो सम्मेलन किया जाएगा। महानगर में आयोजित पहले दिन के आयोजन में प्रांत मंत्री वीरेंद्र पाण्डेय, प्रांत अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष वंश गोपाल दीक्षित, संगठन मंत्री जितेंद्र, विभाग संयोजक आशीष त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिंदू एजेंडे के लिए निरंजन ज्योति, आदित्यनाथ को जिम्मेदारी
विधानसभा चुनाव में हिंदू एजेंडे को हवा देने के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में तीन प्रमुख नाम शामिल किए हैं। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद योगी आदित्यनाथ को पूरे प्रदेश में हिंदू एजेंडे पर काम करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी इस मुहिम को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पहुचेंगे विहिप अंतररष्ट्रीय महामंत्री संगठन
विहिप के अंतरर्राष्ट्रीय महामंत्री संगठन दिनेशजी और क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अंबरीश सिंह बजरंग दल के इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 22 को कानपुर में रहेंगे। कार्यक्रम गोविंनगर स्थित श्रीमुनि इंटर कॉलेज में होगा।
इन कार्यक्रम के आयोजन पर बनेगी रणनीति
हिंत चिंतक सदस्य जोड़ो अभियान, धर्म रक्षा निधि कार्यक्र म, घर-घर राम मंदिर के लिए अलख जगाओ कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed