फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   VHP helps BJP in up election 2017

इस तरह विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम करेगा विहिप

Tue, 18 Oct 2016 01:11 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
VHP helps BJP in up election 2017
वीएचपी ने तैयार किया नया फार्मूला
विश्व हिंदू परिषद अागामी यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए दमदार तरीके से मैदान में उतरेगी। इसके लिए विहिप ने पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि अपने एजेंडे काे विहिप के पदाधिकारी राजनीतिक नहीं बता रहे हैं, लेकिन सूत्राें के मुताबिक विहिप ने कई एेसी याेजनाएं शुरू करने का फैसला लिया है जाे सीधे ताैर पर भाजपा का वाेट बैंक बढ़ाने में मदद करेगा। कानपुर में साेमवार से शुरू हुए चिंतन शिविर में इसकी बानगी भी देखने काे मिली। 
विज्ञापन


 

ये है विहिप का एजेंडा

VHP helps BJP in up election 2017
विश्व हिंदू परिषद के चिंतन समाराेह संताे ने अपनी बात रखी

विहिन ने अपने अखिल भारतीय चिंतन शिविर में तय किया गया कि देश भर के संत एकजुट होकर एक मंच से जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाएंगे। संतों ने यह भी कहा कि जो भी राजनीतिक दल या नेता जाति और वर्ग विशेष में भेद करता है तो उसका साथ नहीं देंगे। साथ ही कश्मीर में धारा 370 को अविलंब समाप्त कर देश के सभी राज्यों में समानता के अधिकार पर भी बात कर साफ कर दिया की पूरी तरह से चुनाव में इन मुद्दाें के जरिए भाजपा काे फायदा पहुंचाया जाएगा। हालांकि विहिप के नेता चुनाव से इन बाताें का काेई लेना देना नहीं बता रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान  पर बरसे महामंडलेश्वर

VHP helps BJP in up election 2017
महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद
पनकी स्थित नारायण विद्यापीठ परिसर में आयोजित शिविर में मध्य प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद ने कहा कि  पाक अधिकृत कश्मीर में सभी आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के लिए और आक्रमण की जरूरत है। उन्होेंने कहा कि केंद्र सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया के बाकी देशों में भारत के अनुकूल वातावरण बना है। देश में भी सराहना मिल रही है। पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों को खत्म करके ही चैन लेना चाहिए। सुबह 10 बजे से शाम पांच तक तीन सत्रों में अलग-अलग विषयों पर विचार विमर्श हुआ। मंगलवार को दो सत्र होंगे। आखिर में चिंतन शिविर का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा जिसमें अगले एक वर्ष तक कार्य होगा। इस मौके पर विहिप के केंद्रीय महामंत्री दिनेशजी, संघ प्रचारक जुगल किशोर, विहिप केंद्रीय मंत्री सुधांशु मोहन, संघ प्रचारक रामचंद्र पाण्डेय, कमल नयन शास्त्री अयोध्या, मुनेंद्र नारायण देव असम, स्वामी शिवशंकर राजस्थान, विहिप पदाधिकारी दीनदयाल, आशीष सहित 150 से अधिक संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed