फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vegetable prices surge; rates for pumpkin, bitter gourd, and bottle gourd have gone up.

Kanpur News: सब्जियों ने दिखाया रंग, बढ़ गए कद्दू, करेला, लौकी के भाव

Thu, 06 Aug 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices surge; rates for pumpkin, bitter gourd, and bottle gourd have gone up.
कानपुर। बारिश ने हरी सब्जियों के दाम और बढ़ा दिए हैं। लौकी, तरोई, भिंडी, शिमला मिर्च, हरी धनिया के दाम अचानक तेज हो गए हैं। यहां तक कद्दू 40 रुपये किलो में बिक रहा है। पहले इसके दाम 30 रुपये प्रति किलो थे। हरी धनिया सबसे ज्यादा महंगी हुई है। इसके भाव 400 रुपये किलो हो गए हैं। परवल के दाम 120 रुपये किलो पहुंच गए हैं। शिमला मिर्च 120 रुपये और प्याज 40 रुपये किलो है। अदरक भी 240 रुपये किलो के आसपास है।
विज्ञापन


शहर में बड़े पैमाने पर कटरी क्षेत्र से हरी सब्जियां आती हैं। इसमें लौकी, तरोई, कद्दू, भिंडी की आपूर्ति होती है। अब वहां पर बारिश का असर दिख रहा है। कटरी क्षेत्र में पानी बढ़ने से आपूर्ति में कमी आई है, जिसका असर सब्जियों के भाव पर है।
विज्ञापन

फुटकर सब्जी विक्रेता राजेश कुमार ने बताया कि फुटकर में टमाटर 40 रुपये किलो है। पूर्व में इसी स्तर पर था। कद्दू 40, लौकी 50, तरोई 60, बैंगन 60, करेला 60, भिंडी 60 रुपये किलो है। गाजर 60 रुपये किलो, शिमला मिर्च 120 रुपये किलो बिक रहा है। गोभी प्रति पीस 50-60 रुपये है। तरोई, कद्दू, लौकी में 10-10 रुपये की तेजी आई है। परवल के रेट 40 रुपये बढ़ गए है। धनिया पहले 300 रुपये किलो था जो बढ़कर 400 रुपये किलो पहुंच गया है। बंधा 40 रुपये प्रति पीस है। प्याज 40 रुपये किलो हो गया है। आलू 20 और 25 रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरी सब्जी व्यापार मंडल चकरपुर मंडी के अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने बताया कि कटरी से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति बरसात के कारण घट गई है। ज्यादातर सब्जियां मध्य प्रदेश, बंगलूरू से आ रही हैं। थोक में टमाटर का भाव 22-23 रुपये किलो है। हरी मिर्च 60-65 रुपये किलो में है। गोभी और बंधा 30-40 रुपये प्रति पीस है। भिंडी, तरोई, बैंगन का भाव 32-40 रुपये किलो में है। बरसात के चलते भाव बढ़े हैं। आगे भी भाव बढ़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed