{"_id":"679e3fe33bd11eb6d70151e3","slug":"vasant-panchami-a-group-of-devotees-left-for-prayagraj-with-the-chanting-of-har-har-gange-2025-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी: हर-हर गंगे के जयकारे संग श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज रवाना, स्टेशन पर उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी: हर-हर गंगे के जयकारे संग श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज रवाना, स्टेशन पर उमड़े श्रद्धालु
Sat, 01 Feb 2025 09:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 01 Feb 2025 09:08 PM IST
सार
वसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ सेंट्रल स्टेशन पर दिखाई दी। श्रद्धालुओं को एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षित कूपों में भी बैठाकर प्रयागराज भेजा गया।
विज्ञापन
स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए प्रयागराज जाने वालों का रेला शनिवार से ही निकल पड़ा। सेंट्रल स्टेशन से शाम सात बजे के बाद प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें फुल होकर गईं। हर-हर गंगे के जयकारे लगा श्रद्धालु रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि वसंत पंचमी का अमृत स्नान रविवार को पड़ रहा है, जिसके चलते शनिवार सुबह से ही श्रद्धालु सेंट्रल स्टेशन रवाना होना शुरू हो गए। पहले से ही 50 मेला स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, जो सेंट्रल स्टेशन से फुल होकर गईं। रात एक बजे के बाद भीड़ बढ़ी तो हर आधे घंटे में प्रयागराज के लिए मेमू रैक रवाना किए गए। शनिवार देर रात एक बजे तक स्पेशल समेत 48 ट्रेनें प्रयागरूट पर रवाना हुईं। प्रयागराज रूट की ट्रेनें प्रमुख रूप से प्लेटफॉर्म दो, तीन और चार से रवाना की जा रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आती देख यात्री जल्दी सीट लेने के लिए जान जोखिम में डालते दिखे। देर रात एक बजे के करीब मेला स्पेशल प्लेटफॉर्म नंबर दो, तीन पर आई तो यात्री पहले ही पटरी पर उतरकर दूसरी ओर चले गए। सुरक्षाबल यात्रियों को समझाते दिखे।
सुरक्षा बल अलर्ट, कंट्रोल रूम से हुई निगरानी
वसंत पंचमी के स्नान के लिए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर जीआरपी, आरपीएफ और वाणिज्य विभाग की क्यूआरटी तैनात रहीं। एसीएम संतोष त्रिपाठी के मुताबिक, स्टेशन की सुरक्षा में 600 से ज्यादा आरपीएफ, जीआरपी और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। प्रयागराज रूट की ट्रेनें फुल होकर गईं। मेला स्पेशल को छोड़ दें तो अन्य ट्रेनों के आरक्षित कोच में भी यात्री चढ़ गए। स्टेशन पर स्थित कंट्रोल रूम से चप्पे-चप्पे की निगरानी हुई। संदिग्धाें की तलाशी भी ली गई।

मेडिकल कैंप पर बढ़ाया स्टाफ
मौनी अमावस्या पर ट्रेनें खचाखच भरी स्टेशन पहुंचीं थी। इस दौरान कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई थी। इसको देखते हुए स्टेशन पर बनाए गए फ्री मेडिकल सहायता कैंप में स्टाफ बढ़ाया गया। सात यात्रियों को शनिवार को मामूली दिक्कतें हुईं, जिन्हें दवा देकर गंतव्य को रवाना किया गया।

स्टेशन पर यात्रियों को रवाना किए जाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। औसतन दिन में प्रत्येक आधे घंटे में एक गाड़ी प्रयागराज रवाना की जा रही है। आकस्मिक स्थितियों के लिए दस मेमू रैकर हैं जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल रवाना करने के निर्देश हैं। - आशुतोष कुमार सिंह, डिप्टी सीटीएम