{"_id":"61909c3519abd54d843c5d81","slug":"varanasi-to-indore-mahakal-express-resumed-from-today-railways-has-now-scheduled-only-one-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से इंदौर महाकाल एक्सप्रेस आज से बहाल: अभी रेलवे ने एक ही फेरे का शेड्यूल किया है जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से इंदौर महाकाल एक्सप्रेस आज से बहाल: अभी रेलवे ने एक ही फेरे का शेड्यूल किया है जारी
Sun, 14 Nov 2021 12:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:01 PM IST
सार
रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन में आईआरसीटीसी का कोई जिक्र नहीं किया है। इसका शेड्यूल भी इस बार आईआरसीटीसी ने नहीं जारी किया है, जबकि तेजस की दोबारा शुरुआत होने की जानकारी आईआरसीटीसी ने दी थी।
विज्ञापन
महाकाल एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी से इंदौर के बीच कोरोना के पहले शुरू की गई आईआरसीटीसी की काशी-महाकाल एक्सप्रेस 14 नवंबर से दोबारा शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन कोरोना काल से बंद थी। यह ट्रेन प्रयागराज, लखनऊ होकर कानपुर सेंट्रल से गुजरती थी, लेकिन अब जो ट्रेन बहाल हो रही है, वह वाया प्रयागराज होकर चलेगी।
लखनऊ रूट से चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन में आईआरसीटीसी का कोई जिक्र नहीं किया है। इसका शेड्यूल भी इस बार आईआरसीटीसी ने नहीं जारी किया है, जबकि तेजस की दोबारा शुरुआत होने की जानकारी आईआरसीटीसी ने दी थी।
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक 14 नवंबर रविवार को यह ट्रेन 82403 वाराणसी से दोपहर सवा तीन बजे चलेगी और प्रयागराज होते हुए कानपुर सेंट्रल रात 8:50 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के स्टापेज के बाद झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर होते हुए दूसरे दिन सुबह 7:05 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
विज्ञापन
10 मिनट के ठहराव के बाद इंदौर सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 82404 सोमवार 15 नवंबर को इंदौर से सुबह सवा 10 बजे चलेगी। उज्जैन सुबह सवा 11 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट बाद छूटकर कानपुर सेंट्रल रात 10:45 बजे पांच मिनट के लिए रुकेगी और वाराणसी दूसरे दिन सुबह चार बजे पहुंचेगी। अभी यह एक-एक फेरा ही लेगी। इसमें नौ एसी तृतीय श्रेेणी के कोच हैं।