फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Varanasi to Indore Mahakal Express resumed from today: Railways has now scheduled only one round.

वाराणसी से इंदौर महाकाल एक्सप्रेस आज से बहाल: अभी रेलवे ने एक ही फेरे का शेड्यूल किया है जारी

Sun, 14 Nov 2021 12:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Nov 2021 12:01 PM IST
सार

रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन में आईआरसीटीसी का कोई जिक्र नहीं किया है। इसका शेड्यूल भी इस बार आईआरसीटीसी ने नहीं जारी किया है, जबकि तेजस की दोबारा शुरुआत होने की जानकारी आईआरसीटीसी ने दी थी।

विज्ञापन
Varanasi to Indore Mahakal Express resumed from today: Railways has now scheduled only one round.
महाकाल एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी से इंदौर के बीच कोरोना के पहले शुरू की गई आईआरसीटीसी की काशी-महाकाल एक्सप्रेस 14 नवंबर से दोबारा शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन कोरोना काल से बंद थी। यह ट्रेन प्रयागराज, लखनऊ होकर कानपुर सेंट्रल से गुजरती थी, लेकिन अब जो ट्रेन बहाल हो रही है, वह वाया प्रयागराज होकर चलेगी।
विज्ञापन


लखनऊ रूट से चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन में आईआरसीटीसी का कोई जिक्र नहीं किया है। इसका शेड्यूल भी इस बार आईआरसीटीसी ने नहीं जारी किया है, जबकि तेजस की दोबारा शुरुआत होने की जानकारी आईआरसीटीसी ने दी थी।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक 14 नवंबर रविवार को यह ट्रेन 82403 वाराणसी से दोपहर सवा तीन बजे चलेगी और प्रयागराज होते हुए कानपुर सेंट्रल रात 8:50 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के स्टापेज के बाद झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर होते हुए दूसरे दिन सुबह 7:05 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मिनट के ठहराव के बाद इंदौर सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 82404 सोमवार 15 नवंबर को इंदौर से सुबह सवा 10 बजे चलेगी। उज्जैन सुबह सवा 11 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट बाद छूटकर कानपुर सेंट्रल रात 10:45 बजे पांच मिनट के लिए रुकेगी और वाराणसी दूसरे दिन सुबह चार बजे पहुंचेगी। अभी यह एक-एक फेरा ही लेगी। इसमें नौ एसी तृतीय श्रेेणी के कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed