फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vandana, Utkarsh, Sarthak, Manas, and Vaibhavi won gold medals.

Kanpur News: बंदना, उत्कर्ष, सार्थक, मानस, वैभवी ने जीते स्वर्ण पदक

Tue, 06 Oct 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vandana, Utkarsh, Sarthak, Manas, and Vaibhavi won gold medals.
कानपुर। डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सोमवार से जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन बंदना, उत्कर्ष, सार्थक, मानस और वैभवी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में बिल्हौर जोन की बंदना पहले, बिठूर की तिया दूसरे और पायल यादव तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में बिल्हौर की रंजना विजेता रहीं। गोविंदनगर की तान्या सिंह ने दूसरा और बिठूर की अंशिका कुशवाहा ने तीसरा स्थान जीता। अंडर-19 में बिल्हौर की साक्षी ने स्वर्ण, घाटमपुर की आरती ने रजत और गोविंद नगर की अनामिका ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


लंबी कूद के अंडर-14 वर्ग में एलएनके विष्णुपुरी की वैभवी अग्निहोत्री प्रथम रहीं। बिल्हौर की अंशिका और प्रांशी ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान जीता। अंडर-17 में पनकी की अनुष्का यादव ने स्वर्ण, आर्य नगर की शिवानी निषाद ने रजत और बिल्हौर की कोमल ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 में आर्यनगर की अंशी मौर्या अव्वल रहीं। बिठूर की आकृति पाल ने दूसरा और बिल्हौर की प्रियंका ने तीसरा स्थान जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 की 200 मीटर दौड़ में नर्वल जोन के उत्कर्ष राय विजेता रहे। आर्यनगर के शिवांश गौतम दूसरे और चुन्नीगंज के रवि तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 में चुन्नीगंज के सार्थक शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीता। बिल्हौर के नुरुल हम्द और आर्यनगर के अभय यादव क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 में बिल्हौर के मानस तिवारी प्रथम, घाटमपुर के अमन द्वितीय और गोविंद नगर के अनिल तृतीय रहे।


बालक वर्ग की लंबी कूद में अंडर-14 में आर्य नगर के अरुण ने स्वर्ण, चुन्नीगंज के रवि ने रजत और आर्य नगर के आशुतोष ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 में बिल्हौर के शिवानंद यादव और अंडर-19 में चुन्नीगंज के हर्ष यादव विजेता रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी, जनपदीय क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, हिना श्रीवास्तव और अनुराग मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed