{"_id":"5f6904e28ebc3ee2fd00bcfb","slug":"vandalism-in-nursing-home-on-death-of-old-man-dehat-news-knp5840232196","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की मौत पर नर्सिंग होम में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की मौत पर नर्सिंग होम में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। उत्तरीपुरा नदीहा रोड स्थित एक नर्सिंग होम में उल्टी दस्त से परेशान बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार उत्तरीपुरा के होरीगढ़वा मोहल्ला निवासी दीवारी लाल (60) को सोमवार को उल्टी दस्त के बाद हालत बिगड़ने पर कस्बे के नदीहा रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर कई हजार रुपये लेने के बाद रात करीब आठ बजे एकाएक अस्पताल के कई कर्मी उनके मरीज की हालत बिगड़ने की बात कहकर एक निजी कार से कानपुर ले जाने लगे, शक होने पर जब उन्होंने देखा तो उनकी सांसे थम चुकी थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के कई परिवारीजन व मोहल्लेवाले नर्सिंग होम पहुंच गए और हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। मामले में उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पूरा चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया।, हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराकर हर संभव कानूनी मदद का भी भरोसा दिया गया है। तोड़फोड़ और हंगामे के कारण नर्सिंग हो कर्मी और संचालक मौके पर नहीं मिले हैं जिनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।