{"_id":"602994818ebc3ee9593b1879","slug":"valentine-s-day-cake-cut-by-elderly-couple-in-tejas-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपत्ति से वेलेंटाइन केक कटवाकर चली तेजस, गुलाब का फूल देकर यात्रियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग दंपत्ति से वेलेंटाइन केक कटवाकर चली तेजस, गुलाब का फूल देकर यात्रियों का स्वागत
Mon, 15 Feb 2021 02:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
गुलाब का फूल देकर यात्रियों का स्वागत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर रविवार को लखनऊ से नई दिल्ली वाया कानपुर सेंट्रल होकर तेजस एक्सप्रेस का दोबारा संचालन शुरू हुआ। कानपुर से ट्रेन पर सवार हुए 69 साल के कर्नल नटराज और उनकी 62 साल की पत्नी रूबी ने वेलेंटाइन डे पर केक काटा।
इसके बाद ट्रेन चली, आईआरसीटीसी के स्टाफ ने इसकी तैयारियां की थीं। यह ट्रेन लॉकडाउन के बाद 17 अक्तूबर को बहाल की गई थी लेकिन 23 नवंबर को बंद हो गई थी। अब दोबारा रियायती दरों और सुविधाओं के साथ संचालन शुरू किया गया है।
10 कोचों में 693 यात्री
चेयरकार के 10 कोचों की 777 सीटों में से 693 सीटें भरीं थीं। जबकि दो एग्जीक्यूटिव क्लास की 112 सीटों में 55 यात्री दिल्ली तक गए। वहीं इनमें कानपुर से चेयरकार में 326 और एग्जीक्यूटिव कोच में
विज्ञापन
22 लोग नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
आईआरसीटीसी की ट्रेन होस्टेस ने यात्रियों को गुलाब भेंटकर उनका स्वागत किया। टिकट किराये में नाश्ता और लंच भी शामिल रहा। रात में वापसी करने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन में डिनर की व्यवस्था थी।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि तेजस के दोबारा संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों में उत्साह देखा गया है। 40 प्रतिशत सीटों की बुकिंग तक किसी तरह का फ्लैक्सी फेयर शामिल न होना और ट्रेन में खाने-पीने की सुविधाएं यात्रियों को लुभा रहीं हैं।