फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vaishya Samaj leader murdered in property dispute

फर्रुखाबाद: प्रापर्टी के विवाद में वैश्य समाज के नेता की हत्या, सिर पर किया गया वजनदार चीज से प्रहार

Wed, 30 Sep 2020 01:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vaishya Samaj leader murdered in property dispute
प्रापर्टी के विवाद में वैश्य समाज के नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष के सिर पर वजनदार वस्तु से वार कर मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। उनका शव घर से कुछ दूरी पर गली में पड़ा मिला। हत्या के पीछे प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नारायणदास गली निवासी वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता (62) की शादी नहीं हुई थी। संपत्ति को लेकर उनका अपने एक भाई से विवाद चल रहा था। दो वर्ष पहले भी उन्हें गोली मारी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने अपने भाई व शहर के दो बड़े साड़ी कारोबारी भाइयों पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी भाई जेल भी गया था। बाद में भाई से समझौता हो गया था और वह दिल्ली जाकर रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश मकान में अकेले रहते थे। मंगलवार की रात करीब नौ बजे उनका शव पड़ोसी मिंटू ने गली में खड़ी कार के पीछे पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सतीश के सिर पर वजनदार वस्तु से वार किया गया था।

शरीर पर घिसटने के निशान थे। जानकारी मिलने पर उनके भतीजे अंकित गुप्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चाचा का प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका है।


शव मिलने के स्थान से दस मीटर दूर स्थित उनके घर में जाकर जब पुलिस ने छानबीन की तो वहां कुछ देर पहले संघर्ष होने के निशान मिले। इससे आशंका है कि घर के भीतर हत्या कर सतीश का शव गली में फेंका गया है।  पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed