{"_id":"6850676d9013bc16a0039584","slug":"vaidpura-is-getting-electricity-for-only-10-hours-etawa-news-c-216-1-etw1002-126818-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वैदपुरा में मिल रही सिर्फ 10 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वैदपुरा में मिल रही सिर्फ 10 घंटे बिजली
विज्ञापन
सैफई। वैदपुरा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली जारी है। हालात यह है कि 24 में से सिर्फ 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। रात के समय दो-दो घंटे की कटौती दो से तीन बार की जाती है। इससे लोगों का सोना दूभर हो रहा है। सुबह चार बजे बिजली काट दी जाती है और फिर आठ या नौ बजे आती है।
इसके बाद भी बिजली कितनी देर टिकेगी इसका किसी को कुछ नहीं पता। बिजली न मिलने से पानी का संकट भी गहरा गया है। व्यापारियों ने बताया कि शाम को जब व्यापार का समय होता है उस वक्त भी अंधाधुंध कटौती की जाती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश यादव ने मांग की है कम से कम शाम के समय बिजली न काटी जाए।
समस्या को लेकर अनुज गौड़, कुलदीप बघेल, प्रधान प्रतिनिधि दिलावर सिंह, पूर्व प्रधान राम प्रकाश कठेरिया, डॉ. ब्रह्मानंद कठेरिया, मनोज गुप्ता, बलवीर बघेल, विनोद यादव, मनोज गुप्ता, सतीश यादव, जीतू गुप्ता सहित कई लोगों ने बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है। (संवाद)