फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vaccine on 3643, Kovishield ends in hospitals

3643 को लगी वैक्सीन, अस्पतालों में कोविशील्ड खत्म

Sat, 17 Jul 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vaccine on 3643, Kovishield ends in hospitals
कानपुर देहात। जिले में शुक्रवार को 37 केंद्रों पर 3643 लोगों का टीकाकरण किया गया। दोपहर बाद अस्पतालों में कोविशील्ड वैक्सीन खत्म हो गई। अधीक्षकों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। गुरुवार रात कानपुर से वैक्सीन की तीन हजार डोज जिले में भेजी गई। शुक्रवार को 37 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 3643 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। दोपहर बाद अस्पतालों में कोविशील्ड वैक्सीन खत्म हो गई। वहीं कोवाक्सिन की अकबरपुर में 1670 व सीएमओ ऑफिस के स्टाक में दो हजार डोज बची है।
विज्ञापन

हालांकि जिले में कोवाक्सिन की पहली डोज लगवाने वालों को इसका दूसरा टीका ही लगाया जा रहा है। वैक्सीन खत्म होने की जानकारी नोडल अधिकारी ने कानपुर के अफसरों को दे दी है। शनिवार को वैक्सीन आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं राजपुर पीएचसी व सिकंदरा सीएचसी में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिकंदरा सीएचसी में 171, राजपुर पीएचसी में 183 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले से वैक्सीन की तीन सौ डोज भेजी गई थी। वहीं रसूलाबाद में 330 लोगों को टीका लगने के बाद वैक्सीन खत्म हो गई।
पुखरायां में वैक्सीन खत्म, देवीपुर में बची 20 डोज
पुखरायां। कस्बा स्थित सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनूप सचान ने बताया कि अस्पताल में लगे कैंप में शुक्रवार को 150 लोगों के टीका लगाया गया है। अमरौधा ब्लॉक के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय में 166 लोगों के वैक्सीन लगाई गई। गुरुवार की देर रात 300 डोज वैक्सीन दी गई थी। जिससे शुक्रवार को दो कैंपों का ही आयोजन किया जा सका।
उसमें भी शाम को वैक्सीन खत्म हो गई। वैक्सीन मिलने पर शनिवार को टीका लगाया जाएगा। देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया उनको भी 300 डोज वैक्सीन मिली थी। इसमें दो कैंप आयोजित किए गए। सीएचसी में 131 और सिहारी में 135 लोगों के टीका लगाया गया। वैक्सीन के 20 डोज बचे हैं जो शनिवार को सीएचसी में लगाए जाएंगे। इसके बाद वैक्सीन मुहैया होने पर ही अन्य कैंपों का आयोजन का टीका करण कराया जाएगा।

वैक्सीन खत्म होने की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। शुक्रवार को 3643 लोगों का टीकाकरण किया गया है। शनिवार को वैक्सीन आने की संभावना है। - डॉ. महेंद्र जतारया, नोडल अफसर कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed