फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttar Pradesh municipal elections, Congress councilors will have to leave their seats due to  reservation

Kanpur: महिला आरक्षण से कांग्रेसी पार्षदों को छोड़नी होगी सीट, पार्टी का दावा- सक्रिय नेत्री को मिलेगी तरजीह

Sun, 04 Dec 2022 12:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Dec 2022 12:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए नगर विकास विभाग की तरफ से कानपुर नगर निगम के वार्डों की आरक्षण लिस्ट जारी कर दी गई। इसमें महिला आरक्षण से पांच कांग्रेसी पार्षदों को सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में पार्षद परिवार के लोगों को टिकट दिलाने की जुगत में लगे हैं।

विज्ञापन
Uttar Pradesh municipal elections, Congress councilors will have to leave their seats due to  reservation
कांग्रेस पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर नगर निगम के वार्ड आरक्षण की सूची आने के साथ ही कांग्रेस में टिकट की चाहत रखने वालों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। पांच वार्ड ऐसे हैं, जिनमें वर्तमान पार्षद के हाथ से सीट खिसक सकती है। क्योंकि इन सीटों का आरक्षण बदल गया है। इन्हें महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

विज्ञापन

हालांकि घर से सीट न जाए, इसलिए नेताओं ने अपनी पत्नियों के नाम पर होर्डिंग लगानी शुरू कर दी है। कोशिश की जा रही है कि घर की सीट बाहर न जा पाए। हालांकि पार्टी के स्थानीय नेताओं से लेकर प्रदेश के नेताओं तक का रुख साफ है कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर क्षेत्र की सक्रिय कांग्रेस नेत्री को तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसी नेत्री नहीं मिली तो पार्षदों की पत्नियों के आवेदन पर विचार किया जा सकता है। वर्तमान में बेकनगंज से मो. अमीम, दबौली से जय प्रकाश पाल, श्यामनगर से राजीव सेतिया, चंदारी से कौसर अली और गोविंदनगर हरिजन बस्ती सीट से शैलेश आनंद पार्षद हैं। ये सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदनगर सीट भी हुई महिला
गोविंदनगर सीट से कांग्रेस के अश्वनी कुमार चड्ढा पार्षद थे, लेकिन कोविड काल में उनकी मृत्यु हो गई थी। इस बार यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई है। हालांकि यहां से उनकी भाभी राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। ऐसे में संभव है कि पार्टी उन्हें प्राथमिकता दे दे।

वहीं, बर्रा सीट अब पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। ऐसे में वर्तमान पार्षद नीतू मिश्रा के हाथ से सीट जाना तय है। हालांकि अब उनके पति संजीव मिश्रा इस जुगत में लग गए हैं कि ओबीसी श्रेणी के अपने किसी करीबी को टिकट दिलाया जाए।

अन्य सीटों पर भी बदले समीकरण
कौशलपुरी सीट अब सामान्य हो गई है। ऐसे में वहां से वर्तमान पार्षद शशि साहू के अलावा सामान्य वर्ग के कुछ नेता भी टिकट के लिए जुगत में लग गए हैं। इसके अलावा जाजमऊ सीट भी पिछली बार महिलाओं के लिए आरक्षित थी, लेकिन इस बार वह पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में इस सीट पर भी पार्षद पद के लिए कांग्रेस का चेहरा बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed