{"_id":"5c0e8f21bdec2241522c59db","slug":"uttar-pradesh-minister-satyadev-pachauri-raid-in-upsic-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसआईसी में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी का छापा, कर्मचारियों ने गेट पर लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसआईसी में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी का छापा, कर्मचारियों ने गेट पर लगाया ताला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 10 Dec 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र लघु उद्योग निगम लिमिटेड, फजलगंज के कार्यालय में औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति देख रहे कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी को ही कर्मचारियों ने दफ्तर में ‘कैद’ कर दिया। सुबह पौने दस बजे मंत्री ने कार्यालय में घुसते ही मेन गेट बंद करा दिया। गेट पर एकत्र हुए कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए मेन गेट पर ताला लगा दिया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों से ताला खुलवाया तब जाकर मंत्री का काफिला निकल सका। कैबिनेट मंत्री ने अनुपस्थित 40 कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सत्यदेव पचौरी सुबह करीब पौने दस बजे निगम के कार्यालय पहुंचे। काफिले के अंदर आते ही मंत्री ने गेट बंद करने के निर्देश दिए और निरीक्षण को अंदर चले गए। इधर, गेट पर धीरे-धीरे कर्मचारियों की भीड़ बढ़ने लगी। करीब साढ़े दस बजे कर्मचारियों ने गेट न खुलता देख बाहर से ताला लगा दिया।
कर्मियों ने कहा कि जब अधिकारी-कर्मचारी रात आठ-दस बजे तक काम करते हैं तो मंत्री देखने नहीं आते। देर से आने वालों को पहले चेतावनी देनी चाहिए। करीब पौने ग्यारह बजे पहुंची फजलगंज पुलिस ने कर्मचारियों से गेट का ताला खुलवाया। इस दौरान कर्मचारी नारेबाजी करते रहे। उसके बाद करीब 11 बजे मंत्री का काफिला निकल सका।

बायोमेट्रिक मशीन थी बंद
कर्मचारियों के दफ्तर पहुंचने का समय सुबह 9:30 बजे है। कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने उपस्थिति दर्ज कराने के लिए लगाई गईं बायोमेट्रिक मशीनें बंद पाईं। जिसे खराब बताया गया। उन्होंने लघु उद्योग निगम लिमिटेड के नजारत, कार्मिक अनुभाग, रिकार्ड रूम, अलौह अनुभाग, कंप्यूटर कक्ष सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया। कार्मिक अनुभाग बंद मिला। फाइलों का रखरखाव अव्यवस्थित दिखा।
निगम के वित्त नियंत्रक, सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, प्रोग्रामर, अधिशासी अभियंता (निर्माण खंड), अभियंता एवं उप मुख्य प्रबंधक सहित करीब 40 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सहायक अभियंता वाईपी सिंह, यशपाल सिंह, शशि सक्सेना सहित अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित थे।
पचौरी ने बायोमेट्रिक मशीन को तत्काल ठीक कराने, अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सरकारी विभागों में मैन पावर सप्लाई का काम यानी प्लेसमेंट एजेंसी के रूप में उप्र लघु उद्योग निगम लिमिटेड काम कर रहा है।
'कार्यालय खुलने का समय सुबह 9:30 बजे है। वह खुद 15 मिनट देर से कार्यालय निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिन कर्मचारियों ने तालाबंदी की है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।' -सत्यदेव पचौरी, कैबिनेट मंत्री